Go digit IPO: बीमा क्षेत्र से संबंध रखने वाली इस कंपनी ने 15 मई दिन बुधवार को अपना आईपीओ लॉन्च किया था जिसमें तीन दिनों तक सब्सक्रिप्शन के लिए बोली लगाई गई। बाजार में अपनी सार्वजनिक पेशकश के माध्यम से कंपनी 2614.65 करोड रुपए की धनराशि प्राप्त करना चाहती थी। 17 मई तक यह IPO 9.60 गुना ही सब्सक्राइब हो पाया इसके बाद 23 मई को इसकी लिस्टिंग हुई।
Table of Contents
Go digit IPO Timeline
IPO निवेश प्रारंभ | 15 मई 2024 |
IPO निवेश समाप्त | 17 मई 2024 |
अलॉटमेंट | 21 मई 2024 |
रिफ़ंड की शुरुआत | 22 मई 2024 |
डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट | 22 मई 2024 |
लिस्टिंग डेट | 23 मई 2024 |
Go digit IPO Lot size
इस आईपीओ में निवेश करने के लिए न्यूनतम 55 शेयर्स के लॉट्स बनाए गए थे जिसके एक लॉट की वैल्यू 14,960 रुपए थी। खुदरा निवेशकों को अधिकतम 13 लॉट्स खरीदने की अनुमति मिली थी जबकि S-HNI केटेगरी के इन्वेस्टर्स को निवेश हेतु न्यूनतम 14 लॉट्स पर बिडिंग करना अनिवार्य था।
Go digit IPO Detail
फैस वैल्यू | ₹10 प्रति शेयर |
प्राइस बैंड | ₹258 से ₹272 प्रति शेयर |
लॉट साइज़ | 55 शेयर |
कुल इश्यू साइज़ | 9,61,26,686 शेयर |
फ्रेश इश्यू | 4,13,60,294 शेयर |
ऑफर फॉर सेल | 5,47,66,392 शेयर |
इश्यू का प्रकार | बुक बिल्ट इश्यू |
पूर्व-इश्यू शेयरधारक | 87,58,42,046 शेयर |
पोस्ट-इश्यू शेयरधारक | 91,72,02,340 शेयर |
लिस्टिंग प्लेटफॉर्म | BSE SME |
लिस्टिंग प्राइस | 286.0 रुपए प्रति शेयर |
Go digit IPO Subscription
तीन दिनों तक चले अद्यतन काल में गो डिजित आईपीओ को मात्र 9.60 गुना सब्सक्राइब सब्सक्रिप्शन मिला। पहले दिन यह आईपीओ 0.37 गुना सब्सक्राइब किया गया था जिसमें QIB ने बिल्कुल रुचि नहीं दिखाई इसी तरह दूसरे दिन तक 0.80 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। अंतिम दिन 17 मई को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने कैटेगरी में सबसे अधिक 12.56 गुना सब्सक्राइब किया जिसके बाद तीन दिनों में कुल 9.60 गुना सब्सक्राइब हुआ।
Go digit IPO Reservation
आईपीओ में निवेश करने के लिए सभी प्रकार के इन्वेस्टर हेतु कुछ भाग रिजर्व कर दिए गए थे। गो डिजिट आईपीओ में सबसे अधिक 45% आईपीओ शेयर एंकर इन्वेस्टर के लिए तथा 30% शेयर्स क्यूईबी के लिए रिजर्व किए गए थे, जबकि की NII निवेशकों हेतु 15% व 10% शेयर्स खुदरा निवेशकों के लिए सुरक्षित थे।
Go digit General Insurance Detail
यह एक बीमा कंपनी है जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सुविधा प्रदान करती है 2016 में अस्तित्व में आई कंपनी गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस ने अभी तक 74 प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। वर्तमान समय में उनके 61972 पार्टनर व 58532 रिजल्ट्स है। 24 प्रदेशों में यह कंपनी वाहन बीमा, यात्रा बीमा, संपत्ति बीमारी जैसी कई सुविधा उपलब्ध करा रही है।
प्रमोटर्स | कामेश गोयल, गो डिजिट इन्फोवर्क्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, ओवेन वेंचर्स LLP, FAL कॉर्पोरेशन |
बुक रनिंग लीड मैनेजर | ICICI सेक्यूरिटीस लिमिटेड, मॉर्गन स्टैनले इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, ऐक्सिस कैपिटल लिमिटेड, HDFC बैंक लिमिटेड, iifl सेक्यूरिटीस लिमिटेड, नुवामा वेल्थ मैनिज्मन्ट लिमिटेड |
रजिस्ट्रार | लिंक इन-टाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड |
Go digit IPO Financial Status
पीरियड/अवधि | 31 Dec 2023 | 31 Mar 2023 | 31 Mar 2022 | 31 Mar 2021 |
एसेट/संपत्ति | 3,619.95 | 3,346.75 | 2,919.01 | 1,874.80 |
रेवेन्यू/राजस्व | 130.83 | 39.19 | -293.64 | -118.55 |
टैक्स पश्चात लाभ | 129.02 | 35.54 | -295.85 | -122.76 |
नेटवर्थ | 2,459.34 | 2,325.47 | 1,866.87 | 1,134.57 |
कुल कर्ज | 200.00 |
FAQ’s Related to GO digit IPO
-
इस IPO की लिस्टिंग प्राइस बताइए।
24 मई को यह आईपीओ ₹286 प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ।
-
GO digit general insurance IPO में निवेश करने के लिए कितने दिनों का समय मिलेगा?
इस आईपीओ में निवेश करने की समयसीमा अब समाप्त हो चुकी है, आप चाहे तो इस स्टॉक पर इन्वेस्ट कर सकते हैं।
-
बीमा के क्षेत्र में काम करने वाली इस कंपनी से कैसे संपर्क किया जा सकता है?
फोन – +91 20 67495400
ई-मेल – cs@godigit.com
वेबसाईट – www.godigit.com -
किसी भी IPO में निवेश के लिए न्यूनतम योग्यताएं बताइए।
अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है, और आपके पास पैन कार्ड, डिमेट अकाउंट है, तो आप IPO निवेश कर पाएंगे।
-
मुझे यह शेयर खरीदना चाहिए या नहीं? क्या इसमें निवेश करने से निश्चित रूप से लाभ होगा?
Today IPO पर सभी जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से साझा की जाती है। IPO में निवेश करना एक जोखिन भरा काम है, अतः अपनी सूझ-बूझ के साथ निर्णय लें।
1 thought on “9.60 गुना सब्स्क्रिप्शन के बाद ₹286 पर लिस्ट हुआ Go digit जनरल इंश्योरेंस का IPO”